लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं महामंत्री आशुतोष मिश्र ने मंगलवार को बीएसए से वार्ता कर समायोजन में खामियों में आरोप लगाया है। समायोजन से पहले शिक्षकों से न स्कूलों के विकल्प मांगे और न वरिष्ठता का ध्यान रखा। लेखाधिकारी से इस वर्ष के दो महंगाई भत्ता अंतर एवं बोनस के भुगतान और चयन वेतन मान लगाने पर बात की। लेखा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बजट आते ही भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर प्रांतीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष लल्ली सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष निशा सिंह, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, आशीष वर्मा, जया बिष्ठ एवं मनोज यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...