सहारनपुर, अगस्त 1 -- सहारनपुर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और जनपद में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों की जानकारी मांगी। फरहाद आलम गाड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा कई स्कूलों को आपस में विलय कर दिया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बीएसए से मर्ज किए गए स्कूलों के नाम, संख्या और उनमें अध्ययनरत बच्चों की संख्या की जानकारी मांगी। इस दौरान नसीम अहमद, शाहवेज गाड़ा, जुबैर गाड़ा, शाहनवाज मलिक, राज, हीरा, हसीब, अनस गाड़ा, राजेश, उमर गाड़ा, डॉ आमिर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.