प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट से मानदेय बढ़ाने के आदेश और एरियर बहाल करने से गदगद अनुदेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बीएसए से मुलाकात कर उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाकर खुशियां जताई। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को अनुदेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। अनुदेशकों ने सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर खुशी जाहिर करते हुए बीएसए को माला पहनाई और मिठाई खिलाई। अनुदेशकों ने प्रदेश सरकार की ओर से कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने पर खुशी जाहिर की लेकिन चिकित्सीय अवकाश की सुविधा न मिलने पर पीड़ा भी बताई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र बीएसए को दिया। प्रतिनिधि मंडल म...