देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या का जिम्मेदार बेसिक शिक्षा अधिकारी व लिपिक को दोषी ठहराते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की। इसे लेकर पार्टी जिला अध्यक्ष हरिनारायण चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का पत्रकअपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वाली बीएसए शालिनी श्रीवास्तव व संबंधित लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने बीएसए के कार्यकाल के सभी मामलों की जांच कराने के साथ ही मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के परिवार को नौकरी व पांच करोड़ रुपए आर्थिक सहायता की मांग की। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.