पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। बीएसए ने मरौरी विकासखंड क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक को अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। नए सत्र की तैयारियां जोरों से की जा रही है। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए जनपदीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी निरीक्षण करते है। स्कूल में कमियां पाए जाने पर सुधार लाने का मौका दिया जाता है। बीएसए रोशनी सिंह ने मरौरी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय बनोसा समेत कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन का स्तर, मिड डे मील, साफ-सफाई आदि के बारे में जानकारी की। कंपोजिट विद्यालय बनोसा में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक पर बीएसए से तीखी नोकझोक करने का आरोप लगा है। इस पर बीएसए ने उसे शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी ...