शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- विद्यालय गेट पर कटीली टहनियां पाए जाने की लापरवाही व सरकारी पंजिकाओं में अमर्यादित शब्द लिखे जाने को लेकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय रोजा बल्लिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सैनी पर लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए निलंबन कर दिया है। निलंबित कर विकास खंड ददरौल के कम्पोजिट विद्यालय पर्वतपुर से संबद्ध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...