रामपुर, जनवरी 31 -- बीएसए कल्पना देवी ने सीटेट परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों के लिए सामूहिक अनापत्ति प्रमाण जारी किया है। बीते कुछ दिवों पहले जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह ने बीएसए को एक ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से बीएसए को अवगत कराया था कि सात और आठ फरवरी को होने वाली प्रस्तावित सीटेट परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों सामूहिक अनापत्ति आदेश पत्र जारी किया जाए। कहा कि जिले से सीटेट परीक्षा में लगभग 1100 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए संबंधित बीएसए ने मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों के लिए सामूहिक अनापत्ति आदेश जारी कर दिए है। इस प्रमाण पत्र को दिखाकर शिक्षक परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...