मऊ, जनवरी 27 -- मऊ, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर से सोमवार को बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन के साथ चयनित स्कूलों के दस-दस बच्चों की टोलियां नुक्कड़ नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। जिला समन्वयक बालिका अनिल चौरसिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन समुदाय को समग्र शिक्षा (बेसिक शिक्षा विभाग ) की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बताया कि निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका, डिजिटल शिक्षा, डीबीटी, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, ड्रेस, बैग, जूता-मोजा, स्टेशनरी, मिड- डे मील आदि के व्यापक प्रचार एवं प्रसार के लिए मॉडल मीना मंच का चयन कर उनके माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.