गंगापार, फरवरी 1 -- बहादुरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अमरसापुर में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ब्लॉक को निपुण बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और योजनाओं को अभिवावकों के सामने रखा गया। चौपाल में मौजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षा वह माध्यम है। जिसके द्वारा देश को बहुत आगे ले जाया जा सकता है। इस मौके पर पार्षद अनारा देवी, खंड शिक्षा अधिकारी राकेश यादव, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पांडे, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, प्रधानाध्यापिका विमलेश कुमारी, ब्लाक अध्यक्ष सुभाष यादव, एआरपी डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी, कृपाशंकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...