बलिया, जनवरी 16 -- बलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से अवगत कराया गया कि बीएसए आफिस से बीते 31 दिसम्बर 2025 को परिषदीय अध्यापकों की प्रकाशित हुई वरिष्ठता सूची में सभी ब्लॉकों से त्रुटियां मिली है। संघ ने बीएसए से त्रुटियों को संशोधित करने का अनुरोध किया। साथ ही सूची से त्रुटि को ठीक करने के बाद ही विभागीय कार्य में इसका प्रयोग किया जाय। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह, तुषारकांत राय, अजय सिंह, अजीत कुमार पांडेय, शशिकांत ओझा, अनिल पांडेय, टुनटुन प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...