मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 17 -- बीएसए कार्यालय में बीएसए और प्रधान लिपिक के बीच कागजी कार्रवाई इन दिनों अन्य कर्मचारियों के लिए चर्चा का विषय बन गई है। प्रधान लिपिक अशोक मलिक का बीएसए ने स्थानांतरण किया तो वह सचिव से अपना आदेश निरस्त कराकर कार्यालय में अनुशासनहीनता पर उतारू हो गए। कमरा का ताला तोड़ने पर बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा तो उसका भी जवाब देना बीएसए को लाजमी नहीं समझा गया, हालांकि लिपिक बुधवार को भी अपने कार्यालय में बैठा रहा। बीएसए कार्यालय में तैनात डीसी विकास त्यागी के गायब होने और फिर वापस आने के बाद प्रधान लिपिक अशोक मलिक सजिश चलने का आरोप लगा था, जिसके चलते सिविल लाइन पुलिस ने भी प्रधान लिपिक से इस मामले मे पूछताछ की थी। इस मामले में बीएसए संदीप कुमार ने प्रधान लिपिक अशोक मलिक का तबादला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगर में किया था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.