सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। जिले की पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा डालने, गाली गलौज तथा धमकी के मुकदमे में शनिवार को आरोपी का बयान दर्ज नहीं हो सका। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में अभियोजन के गवाह कांस्टेबल सहन कुमार की गवाही रिकॉल होने के कारण आरोपी शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह का दुबारा बयान दर्ज होगा जिसने घटना से इन्कार किया था। कोतवाली देहात के बेलामोहन निवासी निलम्बित शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह पर 22 फरवरी 2023 को बीएसए की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.