शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- बंडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ददिउरी में बीएसए दिव्या गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। विद्यालय में 98 प्रतिशत छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में उपस्थित मिले। विद्यालय के सहायक अध्यापक लालसिंह कुशवाहा द्वारा स्थापित प्रेरणा बचत बैंक की भी बीएसए तथा साथ आए अधिकारियों ने विशेष प्रशंसा की। यह पहल विद्यार्थियों में बचत की आदत विकसित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास मानी गई। लालसिंह कुशवाहा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे विद्यालय की गतिविधियों को साझा करते हैं। उनके कई वीडियो बेसिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किए जा चुके हैं। इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता बच्चों के बीच बैठीं और मिड-डे मील का स्वाद चखा। मिड-डे मी...