लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी के खिलाफ एक संगठन के एक व्यक्ति द्वारा की गई आपमानजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के शिक्षक नेता मनोज शुक्ला, प्रतीक दीक्षित आदि की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि बीएसए पर अनुचित और गलत टिप्पणी करने वाले व धमकी देने वाले व्यक्ति पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। ज्ञापन में कहा गया कि बीएसए प्रवीण तिवारीके खिलाफ सोशल मीडिया व सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, यह न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...