शामली, फरवरी 10 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर के जन्मदिवस के अवसर पर विकास क्षेत्र कांधला के जूनियर हाई स्कूल गढ़ी श्याम में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत तिथि भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसए ने विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं रसोइयों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। विद्यालय में अध्ययनरत 101 बच्चों को केक, गुलाब जामुन, स्टेशनरी, ज्यामेट्री बॉक्स व कलर पेंसिल वितरित की गई। बीएसए द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई, बच्चों की हैंडराइटिंग व शैक्षिक स्तर की सराहना की गई। मीनू के अनुसार बच्चों को दाल-चावल का मध्यान्ह भोजन दिया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक एमडीएम जितेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक ओमबीर सिंह व सहायक अध्यापिका रेनू लता मौजूद रहे। बीएसए ने तिथि भोजन योजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व समाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.