लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ। मलिहाबाद में पांच अप्रैल को आयोजित तहसील समाधान दिवस में बीएसए के बिना सूचना के गायब रहने पर अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। डीएम विशाख जी ने छह अप्रैल को वेतन रोकने के निर्देश जारी किये थे। साथ ही बीएसए को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस में डीएम ने कहा है कि समाधान दिवस में बीएसए के उपस्थित नहीं होने बेसिक शिक्षा विभाग की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाया। सरकार की योजनाओं में से एक सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रति घोर लापरवाही और शासनादेश की अवहेलना है। डीएम ने सीडीओ और मुख्य कोषाधिकारी को बीएसए का वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.