शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बीएसए कार्यालय के ऊपर बने वित्त एवं लेखा कार्यालय का लिंटर का प्लास्टर शुक्रवार देर शाम अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। लिंटर का प्लास्टर गिरने से सरिया दिखने लगा था। इससे फॉल्स सीलिंग और अन्य सजावटी हिस्से भी टूटकर बिखर गए। जानकारी के अनुसार यह लिंटर काफी समय से जर्जर था, लेकिन नीचे से सजावट के कारण उसकी हालत दिखाई नहीं देती थी। कर्मचारियों ने बताया कि लिंटर की सरिया में जंग लग चुकी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लाखों की लागत से बनी इस बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच की मांग उठ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.