धनबाद, दिसम्बर 25 -- धनबाद। बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद ने बारामुड़ी विशुनपुर स्थित कॉलेज जमीन से मिट्टी काटकर उठाने की शिकायत की है। कॉलेज की ओर से धनबाद थाना प्रभारी को सूचना देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है। कॉलेज का कहना है कि मना करने के बाद भी मिट्टी काटने का काम हो रहा है। उचित कार्रवाई की जाए। शासी निकाय को भी इसकी सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...