धनबाद, फरवरी 14 -- धनबाद, संवाददाता बीएसएस महिला कॉलेज की जमीन से जुड़े मामले में जिला परिषद बोर्ड की प्रस्तावित बैठक फिलहाल टाल दी गई है। बैठक 26 जनवरी से पहले होनी थी। अब मार्च के पहले सप्ताह में बैठक की उम्मीद है। बैठक टलने से कॉलेज प्रबंधन और चार हजार छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। गौरतलब है कि जिला परिषद ने पूर्व में कॉलेज प्रबंधन को कैंपस खाली करने का निर्देश दिया था। परिषद का दावा है कि कॉलेज की जमीन जिला परिषद की संपत्ति है। इसके बाद से कॉलेज प्रबंधन और छात्राओं में असमंजस की स्थिति है। छात्राओं का कहना है कि यदि कॉलेज को अचानक खाली करना पड़ा तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कॉलेज प्रबंधन की नजर अब पूरी तरह जिला परिषद बोर्ड की आगामी बैठक पर टिकी है। प्रबंधन को उम्मीद है कि बोर्ड की बैठक में कोई सकारात्मक और स्थायी समाधान निकलेगा। कॉलेज ...