धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद। बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद में मंगलवार को आठवीं के प्री बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया है। अधिकतम अंक लानेवाले दस छात्र-छात्राओं आयशा कुमारी प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय, कुमारी रूपोश्री नंदी तृतीय, पवन कुमार, संजना कुमारी, शिवम कुमार, पल्लवी कुमारी, सौम्या मंडल, प्रीति कुमारी, दिव्या कुमारी, सांभवी कुमारी टॉप टेन में रही। सेवानिवृत्त शिक्षिका पूनम कुमारी शर्मा की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया। मौके पर विद्यालय प्रधान एनावेल सुषमा कण्डूलना, संजय कुमार, अंजुला गुप्ता, रेणु कुमारी, अनुपम सुप्रिया रश्मि, इंदु कुमारी, अरविंद कुमार यादव, नागेंद्र प्रसाद, रिंकू कुमारी, प्रीति कुमारी, रत्नेश कुमार, रमेश त्रिपाठी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...