साहिबगंज, जनवरी 4 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। पतना स्थित डाकबंगला में बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटिव यूनियन (बीएसएसआर) बरहरवा इकाई की अहम बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सदस्यों की मांगों को गंभीरता के साथ संबंधित पदाधिकारियों व सरकार के समक्ष रखने के उद्देश्य से पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में दवाओं के थोक विक्रेता सुमन कुमार, सतेंद्र चौधरी, अभय कृष्ण झा एवं बसंत कुमार महतो की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न दवा कंपनियों से जुड़े करीब 50 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) मौजूद थे। उन्होंने सर्वसम्मति से नई कमेटी के गठन पर अपनी सहमति दी। नवगठित कमेटी में कमल सिंह को अध्यक्ष, राकेश सिंह एवं शेरशाह अली को उपाध्यक्ष, श्रवण कुमार महतो, महेश महतो और...