बोकारो, मार्च 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल वॉलीबॉल टीम के गठन को लेकर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चयन ट्रायल में कुल 32 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें बीएसएल में कार्यरत खिलाड़ी समेत बीएसएल के वार्डस व झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। इस चयन ट्रायल में खिलाडि़यों के बेहतर प्रदर्शन व स्कील को देखते हुए कुल 20 खिलाडि़यों का चयन कोचिंग कैंप के लिए किया गया। इस संबंध में अंर्तराष्ट्रीय वालीबॉल कोच जयदीप सरकार ने बताया चयनित 20 खिलाड़ियों का अंतर स्टील प्लांट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर कोचिंग कैंप लगाया गया है। अंतर स्टील प्लांट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ट्रेनिज हॉस्टल मैदान में 18 मार्च से किया जाएगा। इस वालीबॉल टूर्नामेंट में सेल से जुड़ी कुल 9 स्टील प्लांट की टीमें हिस्सा लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.