बोकारो, फरवरी 1 -- चंदनकियारी प्रखंड के बीआरसी चंदनकियारी,युएमएस बांसतौड़ा एवं पीएस बरूआडीह में शिक्षकों के सेवानिवृति के उपलक्ष्य में विदायी सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। युएमएस बांसतौड़ा में आयोजित विदायी समारोह में बीपीओ बिशाल प्रकाश ने कहा कि सरकारी सेवा में एक निश्चित उम्र के बाद सेवा निवृति एक प्रक्रिया है जिससे हम सभी को गुजरना पड़ता है। समाज के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि बेदाग सेवानिवृति एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जीवन का दीर्घकाल बच्चों के गढ़ने,सजाने में बिताए अब परिवार के बीच बिताने का समय है। बीआरपी सागर लाल माहथा ने कहा कि शिक्षक को भगवान से बड़ा बताया गया है साथ ही शिक्षक को विद्यालय में रेलगाड़ी की भुमिका में रहने की बात कही। मौके पर विनय यादव,भुदैव चक्रवर्ती,अजय सिंह चौध...