बोकारो, फरवरी 14 -- बीएसएल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य महाप्रबंधक शालिग्राम सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीईडी विभाग के डीएसओ बी वी चंद्र की ओर से सुरक्षा शपथ और परिचय भाषण से हुई। मुख्य महाप्रबंधक शालिग्राम सिंह ने कर्मचारियों के सुरक्षित कार्यों की सराहना करते हुए कार्य स्थल पर सतत सुरक्षा बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के पहले सत्र में बिहेवियर-बेस्ड सेफ्टी पर पी मिंज व पी स्वैन की ओर से संकाय के रूप में बिहेवियर ऑब्जर्वर, अनसेफ एक्ट व अनसेफ कंडीशन पर विस्तृत चर्चा किया गया। दूसरे सत्र में सड़क व रेल सुरक्षा प्रबंधन पर मोहम्मद कासिफ व राहुल रंजन की ओर से कर्मचारियों को सड़क व रेल सुरक्षा के बारे में बताया गया। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पांच कर्मचारियों को आगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.