बोकारो, जनवरी 29 -- प्रबंधकीय क्षमताओं को संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन व विकास केंद्र में महिला अधिकारियों के लिए बहीखाता नामक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की कुल 14 महिला अधिकारियों ने भाग लिया। वरीय प्रबंधक प्रीति कुमारी ने अपने स्वागत सम्बोधन में आज के गतिशील कारोबारी माहौल में वित्तीय साक्षरता के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी सत्रों का संचालन अमित आनंद के द्वारा किया गया। सेल के विभिन्न समीक्षा बैठकों में, परिचालन दक्षता बढ़ाने और संगठनात्मक लक्ष्यों के साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन को संरेखित करने के लिए अधिकारियों के वित्तीय और वाणिज्यिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया गया है। कार्यक्रम के समापन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.