बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की ओर से शनिवार को प्रशिक्षुओं के लिए वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन में किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ष 2024-25 व 2025-26 बैच के प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी), इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशिक्षु, कनीय इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रशिक्षु एवं तकनीकी एसोसिएट प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) बनर्जी राजश्री एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस खेल-कूद समारोह में कुल 296 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनमें 266 पुरुष एवं 30 महिला प्रशिक्षु शामिल थे। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव सं...