बोकारो, दिसम्बर 18 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट ने आंतरिक संसाधनों एवं सुदृढ़ तकनीकी दक्षता के बल पर हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार-02 का सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार कर उसे पुनः परिचालन में लाकर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व परिचालन उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि संयंत्र की आत्मनिर्भरता, नवाचार क्षमता व प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय का सशक्त उदाहरण है। ब्लास्ट फर्नेस विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जीर्णोद्धारित हॉट मेटल टॉरपीडो लैडल कार को अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पुनः परिचालन हेतु फ्लैग-ऑफ किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक शौविक रॉय, नागराजन श्रीकांत, प्रकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व संविदा कर्मी उपस्थित थे। इस चुनौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.