बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो इस्पात संयंत्र के जल प्रबंधन विभाग द्वारा पंप हाउस संख्या-5 के अंतर्गत स्थित जल शुद्धीकरण संयंत्र में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा बैठक पंप हाउस संख्या-5 के प्रांगण में आयोजित की गई। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उनके साथ मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ) अरविंद कुमार, प्रकाश कुमार,शालिग्राम सिंह,अजय कुमार,संजीव रंजन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य जीर्णोद्धार कार्यों का समग्र निरीक्षण व समीक्षा करना था। जीर्णोद्धार कार्यों के अंतर्गत क्लैरिफायर-1 व क्लैरिफायर-2 के साथ-साथ पंप हाउस संख्या-5 की विभिन्न इकाइयों में संरचनात्मक मरम्मत, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, क्षतिग्रस्त भागों का पुनर्निर्माण, जल प्रवाह प्रणाली...