बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो इस्पात संयंत्र ने संविदा कर्मियों की सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल करते हुए सोमवार को 'संजीवनी' नामक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्घाटन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम संख्या-1 में आयोजित एक कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया।अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने कहा कि यह योजना सेल में अपनी तरह की पहली पहल है, जो संविदा कर्मियों के कल्याण के प्रति संगठन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से उन कुशल एवं अति-कुशल संविदा कर्मियों के लिए प्रारंभ की गई है, जो सकल वेतन Rs.21,000/- से अधिक होने के कारण ईएसआईसी चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.