धनबाद, फरवरी 21 -- बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कंप्यूटर खरीदारी में हुए टेंडर घोटाले की सुनवाई शुक्रवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत में हुई। अदालत ने प्रदीप कुमार दे की ओर से दायर डिस्चार्ज पिटीशन को सुनवाई के बाद खारिज कर दी। अदालत ने आरोप गठन के लिए अगली तारीख 23 मार्च निर्धारित कर दी है। बताते चलें कि बीएसएल में कंप्यूटर की खरीदारी के लिए टेंडर निकाला गया था। इसमें अनियमितता बरती गई थी। पांच अगस्त 2012 को एजे कुरियन चीफ विजिलेंस ऑफिसर सेल न्यू दिल्ली की शिकायत पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीबीआई ने जांच के बाद पीके दे, संजय कुमार, ब्रजेश चंद्र सिन्हा, आयुष सिन्हा व मेसर्स देवी मां शक्ति कंस्ट्रक्शन एंड कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था।

हिंदी हि...