बोकारो, जनवरी 29 -- बोकारो इस्पात संयंत्र में सड़क एवं कार्यस्थल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने व सुरक्षा सर्वप्रथम की भावना को कार्य संस्कृति में प्रभावी रूप से आत्मसात करने के उद्देश्य से निरंतर विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में एसएमएस-न्यू विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता संवाद कार्यक्रम व प्लांट प्लाज़ा रोड पर विशेष मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मियों में सुरक्षा चेतना को सशक्त बनाना और सड़क व कार्यस्थल सुरक्षा को दैनिक कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाना रहा। सुरक्षा जागरूकता संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त उपस्थित रहे। उनके साथ सीजीएम बी के सरतापे, पी वी राव सहित एसएमएस-न्यू एवं सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के अधिकारी, कर्...