बोकारो, अप्रैल 17 -- देश के कॉरपोरेट सेक्टर के लिए सबसे प्रतिष्ठित बिजनेस क्विज़ टाटा क्रूसिबल कॉरपोरेट क्विज़ का 21वां संस्करण के उड़ीसा क्लस्टर के फाइनल में बीएसएल के एजीएम आनंद राज ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही आगामी 11 मई को मुंबई में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के नेशनल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ओडिशा क्लस्टर के फाइनल राउंड के लिए चयनित 12 प्रतिस्पर्धियों में बोकारो स्टील प्लांट से प्रबंधक (सतर्कता) सौम्या खाती, वरीय प्रबंधक राहुल पांडा और सहायक महाप्रबंधक आनंद राज शामिल थे। क्लस्टर फाइनल के बाद आनंद राज इस राउंड के चैंपियन बनें और राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए चुने गए। जबकि बोकारो स्टील प्लांट से ही राहुल पांडा ओडिशा क्लस्टर के फाइनल राउंड के उपविजेता बने। नेशनल सेमीफाइनल में अन्य 11 क्लस्टर विजेता भी शामिल होंगे। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.