बोकारो, दिसम्बर 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुएआरएमपी विभाग के किल्न संख्या-3 का सफल लाइट अप किया। यह लाइट अप, किल्न की अीआरएम और कैपिटल मरम्मत के बाद किया गया है। जो प्लांट की परिचालन क्षमता और विश्वसनीयता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।कैपिटल रिपेयर: समय पर और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। किल्न-3 के लाइट अप का कार्य अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रियरंजन और अधिशासी निदेशक (परिचालन) अनुप कुमार दत्त की ओर से संपन्न हुआ। इस कैपिटल रिपेयर के दौरान किल्न के शेल का मेंटेनेंस, गर्थ गियर का अनुरक्षण, और नई रिफ्रैक्टरी लाइनिंग स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। यह पूरी मरम्मत निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई। जो बीएसएल टीम के उच्च तकनीकी कौशल और कुशल परियोजना प्रबंधन का स...