बोकारो, फरवरी 21 -- सेल-एमटीआई रांची में शुक्रवार को आयोजित 21वीं चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 प्रतियोगिता में विजेता बनी बीएसएल की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश, बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बोकारो स्टील प्लांट की विजेता टीम में एजीएम शिप्रा एन हेमरोम, वाई एस एन रेड्डी व डी रामटेके शामिल रहे। बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट की टीम द्वितीय व इस्को बर्नपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। जबकि चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। जिसमें प्रतिभागी टीमें निर्धारित थीम पर अपनी प...