बोकारो, अगस्त 26 -- बोकारो स्टील प्लांट के ट्रैफिक विभाग के कर्मचारी प्रदीप कुमार गोस्वामी का लंबी बीमारी से रविवार को निधन हो गया। लेकिन प्रबंधन उसके आश्रित को नियोजन देने में दिलचस्पी नहीं ले रहा था। सांसद ढुलू महतो के हस्तक्षेप से प्रबंधन ने सोमवार संध्या को मृतक के पुत्र परमजीत गोस्वामी को बीएसएल में नियोजन का पत्र सौंपा। इस दौरान सांसद ने कहा कर्मचारी के निधन पर नियोजन में देरी से सेल का छवि की खराब हो रही है। सीसीएल ,बीसीसीएल के सभी प्रकार के मृतकों के आश्रित को नियोजन देने का प्रावधान है। ऐसी व्यवस्था सेल चेयरमैन को सेल में लागू करवानी चाहिए। लेकिन चेयरमैन को मजदूर हित से लेना देना नही है। चेयरमैन का कार्यशैली मजदूर विरोधी है। इसमें बदलाव लाए नहीं तो कर्रवाई के लिए तैयार रहें। आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा आश्रित के नियोजन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.