बोकारो, जून 25 -- बोकारो स्टील प्लांट की ओर से अपने निगमित सामाजिक दायित्व के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से मंगलवार को आशालता विकलांग विकास केंद्र में आयोजित एक विशेष शिविर में 42 दिव्यांग लाभार्थियों को निःशुल्क बैटरी चालित ट्राईसाइकिलें प्रदान की। बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल के वितरण के मौके पर कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र न केवल इस्पात निर्माण में अग्रणी है। बल्कि ज़रूरतमंद वर्गों के उत्थान व सशक्तीकरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा बैट्री चालित ट्राईसाइकिल दिव्यांगजनों को गतिशीलता व आत्मनिर्भरता प्रदान करेगी, और इस प्रकार उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास में भी मदद मिलेगी। आशालता केंद्र के निदेशक बीएस जयसवाल ने आशा लता केंद्र की ओर से किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.