बोकारो, जनवरी 2 -- भारत माला परियोजना फेज-टू के अंतर्गत वाराणसी-कोलकाता सिक्स लेन एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में स्थानीय समस्याओं की अनदेखी को लेकर जेएलकेएम ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दुर्गापुर पंचायत के मुखिया सह जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो उर्फ अमरलाल ने ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के माध्यम से प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया। आवेदन में कसमार प्रखंड अंतर्गत बगियारी मोड़ में सर्विस इंटरचेंज निर्माण की प्रमुख मांग रखी गई है, ताकि स्थानीय लोगों को एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे निर्माण में लगी संवेदक कंपनी भारी वाहनों और मशीनों का परिचालन गांव की आंतरिक सड़कों से करा रही है। इससे सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.