बोकारो, फरवरी 18 -- बीएसएल का अंतर विभागीय क्रिकेट चैम्पियनशिप-2026 का शुभारंभ मंगलवार को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) कुंदन कुमार ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीईडी)ए के अविनाश सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों के बीच टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन मैच में मिल ज़ोन-1 और एसआरयू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें मिल ज़ोन-1 ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में ज...