बोकारो, जून 13 -- बीएसएल के सीएसआर से संचालित बोकारो प्राईवेट आईटीआई में 12 जून को कैंपस रिक्रूटमेंट-सह-प्लेसमेंट ड्राइव-2025 का आयोजन किया गया। इस ड्राइव का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाना है। कैंपस रिक्रूटमेंट-सह-प्लेसमेंट ड्राइव-2025 के अंतर्गत कर्नाटक के कोलार स्थित होंडा मोटरसाइकल स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 110 प्रशिक्षुओं में से 82 प्रशिक्षुओं का चयन किया। चयनित प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर बीएसएल के संपर्क एवं प्रशासन के महाप्रबंधक सह संस्थान के सचिव सीआरके सुधांशु और बीएसएल के वित्त एवं लेखा के महाप्रबंधक सह संस्थान के कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, तथा सभी आईटीआई कर्मियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए। बोकारो प्राईवेट आईटीआई का कैंपस रिक्रूटमेंट-सह-प्लेसमेंट ड्राइव-2025 भविष्य में होंडा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.