शामली, फरवरी 14 -- शनिवार को शहर के बीएसएम स्कूल में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह तथा उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने भगवान शिव के स्मरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शिव तांडव और शिव विवाह की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने कहा कि भगवान शिव त्याग, धर्म और करुणा के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर हमें एक आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। मैनेजर छाया सिंह और चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा क...