शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- बीएसएफ की ट्रेनिंग पूरी करने क बाद घर पहुंची बेटी का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया गया।परिजनों ने बेटी को जैसे ही गले लगाया वैसे ही बेटी के खुशी के आंसू छलक आए।नगर के वार्ड 6 गंगा नगर निवासी रामकुमार गुप्ता पेशे से राज मिस्त्री हैं। उनके तीन बेटियां है।दूसरे नंबर होनहार बेटी पिंकी गुप्ता की 21 जनवरी 2025 को पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में ज्वाइनिंग हुई।साढे ग्यारह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद बुधवार को पिंकी गुप्ता अपने घर पहुंचीं।चेयरमैन हरनरायण गुप्ता भूमि विकास बैंक अध्यक्ष विनोद गुप्ता व्यापारी मुकेश गुप्ता ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।बैंड बाजों के साथ घर तक पहुंचाया।इस दौरान रामलड़ैते गुप्ता, अरविंद बसंती, रामकुमार, अनिल पप्पू, सुधाकर गुप्ता, शिवकांत गुप्ता, बंगाली तिवारी, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.