मेरठ, जनवरी 2 -- जमीन दिलाने के नाम पर बीएसएफ के एक जवान से पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है एडवांस लेने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित जवान छुट्टी लेकर मेरठ पहुंचा और एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित नीरज कुमार पुत्र कंवरपाल सिंह, रोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी हैं। वह वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल में एएसआई पद पर राजौरी में तैनात हैं। शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को टीपी नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अरुण राघव ने कंकरखेड़ा क्षेत्र के योगीपुरम में 106 गज का प्लॉट दिखाया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये तय हुई। सौदा पक्का कराने के नाम पर पांच लाख एडवांस लिए गए, लेकिन अगले दिन वही प्लॉट किसी और को बेच दिया। एसएसपी ने मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.