बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- नोएडा से लापता हुए गुलावठी के युवक का तीन माह बाद भी कुछ अतापता नहीं चल सका है। पीड़ित की छोटी बहन के बाद अब बीएसएफ में तैनात पिता ने वीडियो के माध्यम से बुलंदशहर और नोएडा पुलिस से अपने लापता भाई को तलाशने की गुहार लगाई है। वही, समाजसेवी नम्रता सिंह ने भी ट्वीट कर बुलंदशहर पुलिस, नोएडा पुलिस और यूपी पुलिस से लापता अनिकेत की सकुशल बरामदगी की मांग की है। गुलावठी के गांव असावर निवासी मनोज विधूड़ी बीएसएफ में तैनात हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर अपने लापता पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने वीडियो में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ कुछ वक्त पहले ग्रेटर नोएडा चले गए थे। 30 सितंबर को उनका पुत्र अनिकेत घर से कहीं चला गया। परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे गए। खोजबीन के दौरान अनिकेत की आखिरी लोकेशन हरिद्वार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.