धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बीएसएफ जवान मो. मिनाज ने धोखाधड़ी कर पैतृक जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने डीसी और एसएसपी से मामले की शिकायत की है। सोमवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर मिनाज ने बताया कि कतरास बाजार टांड बस्ती में उनका पैतृक घर व जमीन है। बताया कि आरोपी जाकीउल्लाह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी असली पहचान छिपाकर तनवीर आलम के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इन्हीं फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपी ने अंचल कार्यालय को गुमराह किया और मेरी 95 डिसमिल पुश्तैनी जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करके मेरा रकबा कम करवा दिया। हालांकि, ब्लॉक की पुनः जांच में यह धोखाधड़ी पकड़ी गई और रिकॉर्ड सुधारा गया। बताया कि जाकीउल्लाह ने किसी प्रेम महतो को कब्जा दे दिया है। प्रेम ने बलपूर्वक मेरे घर और संपत्ति पर अवैध कब्...