गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- -क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने शादी में मिले जेवर हड़पने का आरोप भी लगाया -पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद महिला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महिला थाने में बीएसएफ में तैनात जवान और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न, गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घर से निकालने तथा स्त्रीधन हड़पने के आरोपों में केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के सैन विहार में रहने वाली गुलजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका निकाह 30 अप्रैल 2023 को साहिबाबाद के शहीद नगर निवासी इमरान खान से हुआ था। इमरान खान सीमा सुरक्षा बल ...