नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही कहा कि केंद्र को पहले राज्य में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने के मनमाने फैसले को रद्द करना होगा। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने में राज्य सरकार के असहयोग के आरोपों के बीच विधानसभा में ममता ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सहित सभी केंद्रीय संगठनों और एजेंसियों को पहले ही भूमि आवंटित की जा चुकी है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दी गई भूमि का पूरा डेटा उपलब्ध नहीं करा रहा है। मालूम हो कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया था कि...