धनबाद, जनवरी 2 -- चासनाला, प्रतिनिधि सुदामडीह न्यू माइंस निवासी समर बाध्यकर की 22 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी गुरुवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का प्रशिक्षण लेकर सुदामडीह घर पहुंची। जहां पर समाजसेवी डा. बीरेन्द्र कुमार व अन्य लोगों ने गाजे बाजे व आतिशबाजी कर मुस्कान का जोरदार स्वागत किया। डा. बीरेन्द्र ने मुस्कान को पुष्पगुच्छ देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत माता की जय की उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वही मुस्कान की माँ सुमित्रा देवी अपनी बेटिया की आरती उतारते हुए फुले नहीं समा रही थी। खुशी के मारे उनकी आंखे छलक उठी। उन्होंने बेटी को तिलक लगा व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पाथरडीह भारत माता चौक पर भाजपा नेता साधन महतो ने स्वागत किया। इस दौरान मुस्कान ने बताया कि बचपन से देश सेवा की इच्छा की थी। जिसमें माता पिता का भरपूर सह...