रांची, जनवरी 8 -- रांची, संवाददाता। बीएसएनएल के सभी अधिकारी व कर्मचारी यूनियनों के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को बीएसएनएल प्रबंधन के खिलाफ भोजनावकाश के दौरान देश भर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन तीसरे संशोधित वेतनमान को वर्षों से लंबित रखने, अधिकारियों के खिलाफ मनमानी कार्रवाई व मानव संसाधन (एचआर) से जुड़े लंबित मामलों के विरोध में किया गया। झारखंड परिमंडल के तहत सभी संघों एवं संगठनों के सचिव विजय पासवान, अजय कुमार, महावीर सिंह, राजीव रंजन तिवारी व राम कुमार की अगुवाई में शहीद चौक स्थित टेलीफोन भवन परिसर में बड़ी संख्या में बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी एकत्रित हुए। मुख्य मांगों में तीसरे संशोधित वेतनमान को अविलंब लागू करना, सभी प्रकार के प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों पर रोक, चेन्नई और तमिलनाडु के अधिकारियों और कर्मचारियों...