पटना, मार्च 21 -- बीएसएनएल ने राज्य के 50 हजार 564 नंबर को बंद कर दिया है। सभी नंबर से फर्जी कॉल करके ठगी का मामला सामने आया था। इन नंबरों का पहले संचार साथी एप पर सत्यापन किया गया। गलत नंबर पकड़ में आने के बाद इन नंबरों को बंद किया गया। पिछले तीन महीने में ब्लॉक किया गया है। बीएसएनएल की ओर से ग्राहकों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी है। बता दें कि दिसंबर में संचार साथी एप खुलने से किसी भी नंबर को तुरंत ही मोबाइल पर भी सत्यापन किया जा रहा है। बीएसएनएल ने इन नंबरों को अपने तमाम ग्राहकों से सत्यापन करवाया। इसमें देखा गया कि इन सभी नंबर को गलत कागजात देकर लिया गया था। सत्यापन होने के बाद इन नंबर को ब्लॉक कर दिया गया है। इन नंबर से बीएसएनएल के विभिन्न ट्रैरिफ योजना के नाम पर फर्जी कॉल किया गया। फर्जी कॉल करके दस हजार से एक लाख तक की ठगी हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.