चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडीय गांव में लगे बीएसएनल टावर से अज्ञात चोरों ने लगभग 9 लाख का बैटरी और कोपर तार चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बीएसएनएल टावर कंपनी के स्टेट स्कूटीब विजेंद्र सिंह ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ 6 फरवरी 2026 को मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि 1 फरवरी को विजेंद्र सिंह जब बरकुडिय गांव स्थित बीएसएनएल टावर पहुंचे तो देखा कि टावर का मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा गया तो टावर बॉक्स में लगे 12 बैट्री गायब है। कोपर तार लगभग 60 काट कर चोर ले गया है। इधर- उधर छानबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने से थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...